Patna: दोस्त की बहन के साथ अफेयर, 31st नाइट पर 16 साल के लड़के की गला दबाकर हत्या

Patna Crime: पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव में नए साल की रात 16 वर्षीय गोलू मांझी की उसके दोस्त ने गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी. बहन से कथित प्रेम संबंध को लेकर वारदात हुई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

अजीत कुमार/पटना/बिहार: नए साल की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के कुरकुरी मांझी टोला में आधी रात एक दोस्त ने ही अपने साथी की गला दबाकर हत्या कर दी. बहन के साथ कथित अवैध संबंध से नाराज आरोपी ने सोते समय वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.

गमछा से गला दबाकर हत्या 

पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरकुरी गांव में 31 दिसंबर और 1 जनवरी की आधी रात सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है. 16 साल के किशोर गोलू मांझी की गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान अवधेश मांझी के बेटे गोलू मांझी के रूप में हुई है.

क्या है पूरा मामला ? 

गोलू मांझी शत्रुघ्न राय के खटाल में काम करता था और वहीं आरोपी दोस्त के साथ रहता और सोता था. पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या का मुख्य कारण आरोपी की बहन के साथ मृतक का कथित प्रेम संबंध था. आरोपी बार-बार गोलू पर संबंध तोड़ने का दबाव बना रहा था, लेकिन बात नहीं मानने पर उसने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दे दिया.

मौके पर पहुंची Patna पुलिस 

एसडीओपी-1 सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीश कुमार उर्फ छोटन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और उसके कपड़े पानी की टंकी से बरामद किए हैं. पुलिस ने शव को देवी मंदिर कुरकुरी के पास से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेज दिया है.

Also read: नए साल के पहले ही दिन हुई दिल दहला देने वाली घटना! युवक की गला रेतकर हत्या 

परिजनों में मचा कोहराम 

सुबह शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस का कहना है कि सभी साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishant kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >