पटना : फुलवारी के एएसपी व उनके बॉडीगार्ड को देर रात मारी गोली

पटना : फुलवारीशरीफ के एएसपी राकेश कुमार और उनके बॉडीगार्ड सुरेश कुमार को गुरुवार को देर रात करीब 12:30 बजे अपराधियों ने गोली मार दी. कोतवाली थाने के पास छज्जू बाग में वाहन चेकिंग के दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. एएसपी राकेश कुमार को तीन गोलियां लगीं. एक सिर को छूते हुए निकल […]

पटना : फुलवारीशरीफ के एएसपी राकेश कुमार और उनके बॉडीगार्ड सुरेश कुमार को गुरुवार को देर रात करीब 12:30 बजे अपराधियों ने गोली मार दी. कोतवाली थाने के पास छज्जू बाग में वाहन चेकिंग के दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. एएसपी राकेश कुमार को तीन गोलियां लगीं. एक सिर को छूते हुए निकल गयी, जबकि एक-एक गोली बांह व पीठ में लगी है.

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी विकास वैभव व उनकी पूरी टीम घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर सर्च अभियान शुरु किया. जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार दो युवकों को एएसपी ने रुकने का इशारा किया. लेकिन दोनों युवक रुकने की बजाय तेजी से भागने लगे. इस पर एएसपी ने उनका पीछा किया. इसके बाद खुद को घिरते हुए देख युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी. इधर एसएसपी विकास वैभव ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. राकेश कुमार की हाल ही में फुलवारीशरीफ में पोस्टिंग हुई थी. इससे पहले वे जमालपुर में पदस्थापित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >