पटना : बिहार विस चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना बुधवार को जारी हो जायेगी़ इसके साथ ही 10 जिलों की 49 विधानसभा सीटों के लिए परचा दाखिल करने का काम भी शुरू हो जायेगा. पहले चरण में 12 अक्तूबर को वोट डाले जायेंगे़
पहले चरण में समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा व जमुई जिले में चुनाव होंगे. इस चरण की 49 सीटों में से 34 महागंठबंधन के पास, जबकि 14 भाजपा व एक भाकपा के पास है.
