पांच चरणों में हो सकता है बिहार विस चुनाव

नयी दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव पांच चरणों में होने की संभावना है. शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रत्येक चरण में अर्धसैनिक बलों के करीब 50-50 हजार जवान तैनात किये जायेंगे. चुनाव कार्यक्रम की जल्द घोषणा हो सकती है. चुनाव आयोग ने चुनाव में सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर शुक्रवार को गृह मंत्रालय के वरिष्ठ […]

नयी दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव पांच चरणों में होने की संभावना है. शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रत्येक चरण में अर्धसैनिक बलों के करीब 50-50 हजार जवान तैनात किये जायेंगे. चुनाव कार्यक्रम की जल्द घोषणा हो सकती है. चुनाव आयोग ने चुनाव में सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर शुक्रवार को गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की.
सूत्रों ने कहा कि मतदान के प्रत्येक चरण के लिए अर्धसैनिक बलों की करीब 500 कंपनियों की मांग की गयी है और गृह मंत्रालय जरूरी बल मुहैया करायेगा. चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों के अलावा राज्य पुलिस भी व्यापक रूप से तैनात रहेगी. बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >