पाटलिपुत्र सहोदय ने रजत जयंती के अवसर पर 500 शिक्षकों और 75 प्राचार्यों को किया सम्मानित

पाटलिपुत्र सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी 25 वर्षों की उत्कृष्ट यात्रा का उत्सव लोयोला हाइस्कूल में टीचर्स अवार्ड समारोह आयोजित कर मनाया

संवाददाता, पटना

पाटलिपुत्र सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी 25 वर्षों की उत्कृष्ट यात्रा का उत्सव लोयोला हाइस्कूल में टीचर्स अवार्ड समारोह आयोजित कर मनाया. इस अवसर पर बिहार के 260 विद्यालयों ने एक साथ मिलकर उन शिक्षकों, प्राचार्यों व संरक्षकों को नमन किया, जिन्होंने अपने समर्पण और दृष्टि से पीढ़ियों को दिशा दी है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सीबीएसइ के रीजनल हेड गोपाल लाल यादव ने शिक्षा में निरंतर योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि मैंने देशभर के कई सहोदय देखे हैं, लेकिन पाटलिपुत्र सहोदय जैसी ऊर्जा, प्रतिबद्धता और सामूहिक भावना अद्वितीय है. कार्यक्रम में 500 शिक्षकों, 75 प्राचार्यों व 16 संरक्षकों और विद्यालय प्रमुख को सम्मानित किया. इस अवसर पर पाटलिपुत्र सहोदय के प्रथम अध्यक्ष फादर रॉबर्ट मेनजेस ने कहा कि मैंने कभी इसकी नींव रखी थी और आज सहोदय एक सशक्त कार्यकारिणी के नेतृत्व में नयी ऊर्जा और दृष्टि के साथ प्रगति कर रहा है. मौके पर पाटलिपुत्र सहोदय के अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि सहोदय एक ऐसा परिवार है, जहां विद्यालय प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि सहयोग के माध्यम से एक-दूसरे को ऊपर उठाते हैं. कार्यक्रम का संचालन करते हुए पाटलिपुत्र सहोदय की सचिव इंशा रहमान ने कहा कि आज का दिन उन शिक्षकों को समर्पित है, जो शिक्षा के माध्यम से जीवन को आलोकित करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >