सीबीएसइ : 12वीं बोर्ड परीक्षा में कंपीटेंसी से जुड़े होंगे 50 प्रतिशत सवाल

कंपीटेंसी आधारित सवाल पूछने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की ज्ञान क्षमता को परखने को अहमियत देना है

– स्टडी मटेरियल जल्द होगा उपलब्ध

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ की ओर से नयी शिक्षा नीति के तहत 12वीं की बोर्ड परीक्षा में नये पैटर्न से करीब 50 प्रतिशत से अधिक कंपीटेंसी (योग्यता आधारित प्रश्न) आधारित सवाल पूछे जायेंगे. कंपीटेंसी आधारित सवाल पूछने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की ज्ञान क्षमता को परखने को अहमियत देना है. लेकिन इस बार बोर्ड की ओर से कंपीटेंसी बेस्ड सवालों की प्रैक्टिस के लिए मॉड्यूल जारी नहीं किया गया है. जानकारी के अनुसार, जल्द ही बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए क्वेश्चंस पैटर्न जारी किये जायेंगे. बोर्ड के नये पैटर्न से कंपीटेंसी आधारित सवालों को दो भागों में बांटा गया है. इसमें प्रथम भाग में एप्लीकेशन ऑफ नॉलेज बेस्ड सवाल और द्वितीय भाग में एनालिटिकल सवाल पूछे जायेंगे. एजुकेशन एक्सपर्ट राहुल कुमार ने बताया कि कंपीटेंसी आधारित सवालों का इंजीनिरिंग प्रवेश परीक्षा और मेडिकल प्रवेश परीक्षा में भी अत्यधिक महत्व है. इन प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसी प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं.

मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन में नॉलेज बेस्ड सवालों को किया गया इंगित

बोर्ड की ओर से जारी किये गये 12वीं बोर्ड परीक्षा के करिकुलम व मार्क्स-डिस्ट्रीब्यूशन में फिजिक्स में एप्लीकेशन ऑफ नॉलेज बेस्ड क्वेश्चंस 32 प्रतिशत और एनालिटिकल बेस्ड 30 प्रतिशत रखे गये हैं. ऐसे में कंपीटेंसी आधारित कुल प्रश्नों के अंक 62 प्रतिशत होंगे. इसी तरह केमिस्ट्री में एप्लीकेशन ऑफ नॉलेज बेस्ड क्वेश्चंस को 30 प्रतिशत और एनालिटिकल बेस्ड को 30 प्रतिशत रखा गया है. ऐसे में कंपीटेंसी आधारित कुल प्रश्नों का अंक भार 60 प्रतिशत होगा. वहीं गणित में एप्लिकेशन ऑफ नॉलेज बेस्ड क्वेश्चंस 25 प्रतिशत और एनालिटिकल बेस्ड 20 प्रतिशत आयेंगे. कंपीटेंसी आधारित कुल प्रश्नों का अंक भार 45 प्रतिशत होगा. वहीं बायोलॉजी में एप्लीकेशन ऑफ नॉलेज बेस्ड क्वेश्चंस 30 प्रतिशत और एनालिटिकल बेस्ड 20 प्रतिशत सवाल पूछे जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >