BIHAR LIVE : बिहार की आज की अहम खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

6:21 PM भोजपुर-ऑटो की टक्कर से बच्ची की मौत वहीं बच्ची के पिता घायल हो गया. ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटा और ऑॅटो जब्त कर लिया. 6:18 PM पटना- एसकेएम हॉल में जदयू का स्वास्थ्य समागम. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा हम डॉक्टरों का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में पहले डॉक्टरों का […]

6:21 PM

भोजपुर-ऑटो की टक्कर से बच्ची की मौत वहीं बच्ची के पिता घायल हो गया. ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटा और ऑॅटो जब्त कर लिया.

6:18 PM

पटना- एसकेएम हॉल में जदयू का स्वास्थ्य समागम. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा हम डॉक्टरों का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में पहले डॉक्टरों का खूब अपहरण होता था.

4:54 PM

स्कूल के निदेशक की बेरहमी से पिटायी करने वालों की होगी वीडियो फुटेज से पहचान : पुलिस

2:38 PM

मधुबनी – मिड डे मिल खाने से 60 बच्चे बीमार हो गये हैं. मिड डे मिल में छिपकली होने का आशंका .

2:36 PM

मोतिहारी- 35 राइस मिलरों के खिलाफ कुर्की वारंट, राइस मिलरो के खिलाफ 39 करोड़ की राशि बकाया होने का आरोप हैं.

2:33 PM

कैमूर – मोहनियां के उसरी में एनएच-2 पर ऑटो पलटने से 5 लोग घायल हो गए हैं.

11:24 AM

सीएम नीतीश को लेकर अरूण कुमार के बयान पर लालू का पलटवार, कहा- होश में रहकर दे एनडीए के नेता बयान

10:48 AM

नालंदा: सेवानिवृत कर्मी के घर से लाखों की चोरी

10:15 AM

सीतामढ़ी: छात्र-अभिभावकों का हंगामा, स्कूल बंद रहने का विरोध, नानपुर के प्रारंभिक विद्यालय जगदीशपुर का मामला

10:02 AM

मोतिहारी: कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हुआ कैदी, हत्या के आरोप में बंद था कैदी मो नियाज, नगर पुलिस पहुंची मौके पर

09:19 AM

भागलपुर: बीएन कॉलेज हॉस्टल के छात्रों का हंगामा, हॉस्टल में बिजली पानी नहीं मिलने पर रोड जाम कर किया विरोध

08:54 AM

नालंदा डीपीएस निदेशक हत्या मामला: पोस्टमार्टम के बाद निदेशक का शव पहुंचा हिलसा, उग्र लोगों ने हिलसा के रेलवे ट्रैक को किया बाधित, परिचालन ठप, डीएम व डीएसी को बुलाने की कर रहे है मांग

8:02 AM

लखीसराय में अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या कर लाश फेंकने की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >