बिहटा. पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो से 47 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है. हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर फरार हो गया. वहीं जब्त की गयी स्कॉर्पियो में पुलिस का स्टीकर लगा है. बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब की तस्करी की सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर बिहटा के सोन होटल के समीप वाहन को रोकने का प्रयास किया. खुद को पुलिस से घिरता देख चालक स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो विभिन्न ब्रांड की कुल 47 पेटी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर फरार तस्कर की तलाश तेज कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
