पटना में STF और पुलिस की कार्रवाई, वारदात की साजिश रच रहे 4 अपराधी गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ और पटना जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, सोना, 3.13 लाख रुपये नकद, तीन बाइक और पांच मोबाइल फोन बरामद किये हैं.

Patna criminal arrested: बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और पटना जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, सोना, 3.13 लाख रुपये नकद, तीन बाइक और पांच मोबाइल फोन बरामद किये हैं. गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है.

अमन कॉलोनी में अपराधियों के जुटने की मिली थी सूचना

एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की अमन कॉलोनी में कुछ अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने के मकसद से इकट्ठा हुए हैं. सूचना के आधार पर एसटीएफ और पटना जिला पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की. इसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

फतुहा और समस्तीपुर समेत पटना के रहने वाले आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फतुहा निवासी मो. अरमान, समस्तीपुर निवासी मो. समर उर्फ युसुफ, न्यू अजीमाबाद कॉलोनी, थाना सुल्तानगंज निवासी एहतेशाम और आलमगंज निवासी बजरंगी के रूप में हुई है.

हथियार, नकदी और चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद किया है. आरोपियों के पास से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, सोना, 3.13 लाख रुपये नकद, तीन बाइक और पांच मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं.

कई मामलों में दर्ज है आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है. मो. अरमान के खिलाफ पटना जिले के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज हैं. वहीं, मो. समर उर्फ युसुफ के खिलाफ पटना के खाजेकलां थाना में आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है. मो. एहतेसाम के खिलाफ समस्तीपुर के मथुरापुर थाना में आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है.

अगमकुआं थाना कर रहा आगे की कार्रवाई

मामले में अगमकुआं थाना की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और बरामद सामान के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितीश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >