पटना में जीविका दीदियों के हाथों तैयार हो रहे 3700 तिरंगे, मसौढ़ी में हर घर पहुंचेगा राष्ट्रध्वज

मसौढ़ी में जीविका दीदियां हर घर तिरंगा अभियान को नई जान दे रही हैं. ये महिलाएं उत्साह के साथ राष्ट्रध्वज तैयार कर रही हैं, जो रोजगार के साथ-साथ देशभक्ति का भी अनूठा अवसर है.

Patna News : स्वतंत्रता दिवस 2026 और वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान को मसौढ़ी में जीविका दीदियां नई मजबूती दे रही हैं. अनुमंडल पदाधिकारी धनराज कुमार के निर्देश पर जीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं इन दिनों पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रध्वज तैयार करने में जुटी हैं. प्रखंड क्षेत्र में कुल 3700 तिरंगे तैयार किये जा रहे हैं.

तीन केंद्रों पर दिन-रात चल रहा तिरंगा बनाने का काम

जीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं तीन जीविका सेंटरों पर सामूहिक रूप से कपड़े की कटाई और सिलाई कर तिरंगे को आकार दे रही हैं. राष्ट्रध्वज की गरिमा और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. प्रखंड जीविकोपार्जन पदाधिकारी दिग्विजय नारायण समदर्शी ने बताया कि तीनों केंद्रों पर युद्धस्तर पर झंडे तैयार किये जा रहे हैं, ताकि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अधिक से अधिक घरों तक राष्ट्रध्वज पहुंचाया जा सके.


जीविका दीदी

रोजगार के साथ राष्ट्रभक्ति का भी अवसर

जीविका दीदियों के लिए तिरंगा तैयार करने का यह काम सिर्फ रोजगार का साधन नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय पर्व से जुड़ने का गौरव भी है. महिलाओं का कहना है कि उनके हाथों से तैयार किया गया तिरंगा जब घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर लहरायेगा, तो उन्हें विशेष गर्व महसूस होगा.

आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदारी

प्रशासन का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर मिलने के साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी भी बढ़ रही है. महिलाओं की मेहनत से तैयार हो रहे तिरंगे हर घर तिरंगा अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती देने में अहम भूमिका निभायेंगे.

12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए लोगों से 12 अगस्त तक सक्रिय भागीदारी की अपील की गयी है. इसी क्रम में 12 अगस्त को मसौढ़ी प्रखंड क्षेत्र में तिरंगा यात्रा भी निकाली जायेगी. प्रशासन और जीविका समूहों की पहल से स्वतंत्रता दिवस के पहले मसौढ़ी में राष्ट्रभक्ति का माहौल तैयार हो रहा है.

Also Read : PHOTOS: तस्वीरों से समझें पटना के शिवधामों की अनसुनी कहानी, 1200 रुद्र से 108 फीट के अर्धनारीश्वर तक



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay kumar masaurhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >