प्रतिनिधि, फतुहा
सुकुलपुर फोरलेन के पास स्थित एक वेयर हाउस के गोदाम से टावर में लगने वाले 37 लाख रुपये के सामान की चोरी हो गयी. वेयर हाउस के मैनेजर रोटेश कुमार मिश्रा ने गोदाम में ही काम करने वाले छह लोगों को नामजद करते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है. सीसीटीवी के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी एसडीपीओ फतुहा और थानाध्यक्ष सदानंद शाह ने दी. घटना की जानकारी मिलते ही मैनेजर के साथ पुलिस एक कंपनी के वेयर हाउस में पहुंची और जांच की. जहां से वेयर हाउस से चोरी हुए सामान के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. वेयर हाउस से 37 लाख के कीमती सामान की चोरी हुई है. गिरफ्तार चोरों में समस्तीपुर के नीरजन कुमार, नालंदा के बिहारशरीफ के प्रभाकर शर्मा, पटना के जेठुली के धनंजय कुमार और नसीब कुमार हैं. फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
