पटना: इग्नू में पीएचडी प्रवेश शुरू, चयनित शोधार्थियों को दिल्ली में करना होगा कोर्स वर्क

Patna News: पीएचडी में नामांकन के लिए चयनित शोधार्थियों को नई दिल्ली स्थित विश्वविद्यालय मुख्यालय में कोर्स वर्क करना होगा.

पटना से अमृता सिंह की रिपोर्ट
Patna News: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए 36 पीएचडी पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं.

आवेदन प्रक्रिया 10 जून से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट या पीएचडी प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विश्वविद्यालय के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया यूजीसी के वर्ष 2022 के पीएचडी नियमों के अनुसार होगी.

36 विषयों में मिलेगा अवसर, 80% उपस्थिति अनिवार्य

अभ्यर्थी चार श्रेणियों यूजीसी-नेट जेआरएफ, यूजीसी-नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी के लिए पात्र), यूजीसी-नेट (केवल पीएचडी के लिए पात्र) तथा विश्वविद्यालय स्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार या वाइवा-वोस अनिवार्य होगा. इग्नू में फुल-टाइम और पार्ट-टाइम दोनों तरह के पीएचडी कार्यक्रम उपलब्ध हैं. चयनित शोधार्थियों को नई दिल्ली स्थित विश्वविद्यालय मुख्यालय में कोर्स वर्क करना होगा, जिसमें कम से कम 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है.

इन विषयों में कर सकते हैं आवेदन

इस बार विश्वविद्यालय मनोविज्ञान, मानवशास्त्र, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, जैव रसायन, रसायन विज्ञान, भूगोल, भूविज्ञान, जीवन विज्ञान, भौतिकी, सांख्यिकी, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, कंप्यूटर साइंस, शिक्षा, दूरस्थ शिक्षा, पर्यावरण विज्ञान, ललित कला, रंगमंच, संगीत, नृत्य, सामाजिक कार्य, प्रबंधन, वाणिज्य, पोषण विज्ञान, बाल विकास, गृह विज्ञान, व्यावसायिक शिक्षा, विकास अध्ययन, जेंडर एंड डेवलपमेंट स्टडीज, अनुवाद अध्ययन, फ्रेंच, अरबी तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार सहित कुल 36 विषयों में पीएचडी में नामांकन लेगा.

एक जुलाई तक आवेदन,

पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये निर्धारित किया गया है. विश्वविद्यालय ने पात्रता, विषयवार सीटों, आरक्षण नीति, प्रवेश प्रक्रिया और प्रवेश परीक्षा के पाठ्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है. इच्छुक अभ्यर्थी 1 जुलाई से पहले आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.

Also Read :बिहार का सबसे गर्म जिला रहा सारण, तापमान 36.6°C, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, क्या मिलेगी राहत?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >