कैंपस : जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 310 दिव्यांग बच्चों को मिलेगा कृत्रिम अंग

जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों की सहायता के लिए शिक्षा विभाग की ओर से उन्हें विभिन्न उपयोगी उपकरण और कृत्रिम अंग निशुल्क मुहैया कराये जाते हैं

संवाददाता, पटना

जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों की सहायता के लिए शिक्षा विभाग की ओर से उन्हें विभिन्न उपयोगी उपकरण और कृत्रिम अंग निशुल्क मुहैया कराये जाते हैं. जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से पिछले वर्ष दिसंबर में लगाये गये जांच शिविर में 310 बच्चे ऐसे चयनित किये गये थे, जिन्हें कृत्रिम अंग और अन्य उपयोगी उपकरणों की जरूरत थी. जिले के चयनित 310 दिव्यांग बच्चों के लिए कृत्रिम अंग का वितरण शुरू कर दिया गया है. पिछले दो माह में 48 दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग दिया गया है. अगस्त तक सभी 310 बच्चों को कृत्रिम अंग व उपकरण मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है. जिले में चयनित दिव्यांग बच्चों की संख्या के अनुसार कृत्रिम अंग तैयार करने की प्रक्रिया जारी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि स्कूलों को चिह्नित कर वहां के बच्चों को बुलाकर कृत्रिम अंग और उपकरण देने की प्रक्रिया जारी है. विभाग की ओर से दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम पैर, हाथ, ट्राइ साइकिल, व्हील चेयर, आर्क एसपीएल और कॉकल एसपीएल बांटी जाती है

जिले के बच्चों को बांटे जाने वाले उपकरणों की संख्या

नाम- संख्या

नी प्रोस्थेसिस- 10

नी एंकल फुट ऑर्थोसिस- 110

एंकल फूट ऑर्थोसिस- 130

व्हील चेयर- 30

ट्राइ साइकिल- 25

आर्क एसपीएल- 35

कॉकल एसपीएल- 10

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >