पटना. पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक एके मित्तल की आने की खबर सुन कर पटना जंकशन के आला अधिकारी अलर्ट हो गये हैं. महाप्रबंधक को कोई कमी नहीं दिखे इसको लेकर बुधवार को दानापुर मंडल के डीआरएम एके गुप्त ने निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. मौके पर डीआरएम ने जंकशन परिसर में रनिंग रूम, सर्कुलेटिंग एरिया और पीआरएस का निरीक्षण किया और मौके पर हाल ही में हटाये गये इंक्रोचमेंट पर पुन: बन गयी दुकान के लिए दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान डीआरएम को परिसर में गंदगी दिखी, जिसको उन्होंने तुरंत साफ करने को कहा. इसके अलावा पार्सल विभाग में बने महाप्रबंधक मंच का जायजा लिया और वहां की व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा. जानकारी देते हुए रेल अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक एके मित्तल नये प्रीमियम ट्रेन के उद्घाटन मौके पर पटना जंकशन पर अगुवानी करेंगे. उद्घाटन स्थल पार्सल रूम ऑफिस में बनाया गया है, जहां से पटना-बेंगलुरु ट्रेन को हरी झंडी दिखलायी जायेगी.
डीआरएम के निरीक्षण में दिखी खामियां, लगायी फटकार
पटना. पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक एके मित्तल की आने की खबर सुन कर पटना जंकशन के आला अधिकारी अलर्ट हो गये हैं. महाप्रबंधक को कोई कमी नहीं दिखे इसको लेकर बुधवार को दानापुर मंडल के डीआरएम एके गुप्त ने निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. मौके पर डीआरएम ने जंकशन परिसर में रनिंग रूम, […]
