धड़हर पंप हाउस व लिंक नहर से 2716 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई की सुविधा

जल संसाधन विभाग द्वारा धड़हर पंप हाउस एवं लिंक नहर का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है.

पटना. जल संसाधन विभाग द्वारा धड़हर पंप हाउस एवं लिंक नहर का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है. कुल 2.65 किमी में निर्माणाधीन इस लिंक नहर के एक किमी का काम पूरा हो चुका है. इसके साथ ही पंप हाउस और संरचना निर्माण का कार्य भी पूरा कर लिया गया है. इस लिंक नहर के निर्माण से दुर्गावती प्रखंड की धड़हर पंचायत अंतर्गत धड़हर, कानपुर, पिपरी, धनसराय, सखेलीपुर, भानपुर, कुरारी एवं बरुरी ग्रामों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी. पंप हाउस एवं लिंक नहर का 88 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है. इस योजना से आगामी खरीफ से पूर्व पूरी कर कुल 2716 हेक्टेयर कृषि भूमि पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इस योजना के लिए सरकार ने कुल 57.71 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है. इस योजना के माध्यम से कर्मनाशा नदी के जलस्राव को उद्वह (लिफ्ट) कराकर दायें किनारे पर अवस्थित दुर्गावती प्रखंड की धड़हर पंचायत के धड़हर , कानपुर, पिपरी, धनसराय, सखेलीपुर, भानपुर, कुरारी एवं बरुरी गांवों की कुल 2716 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इस योजना की प्राक्कलित राशि 57.71 करोड़ रुपये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >