बिहार प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों का तबादला

बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव, संयुक्त सचिव और मूल कोटि स्तर के 22 अधिकारियों का तबादला किया गया है.

पटना

बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव, संयुक्त सचिव और मूल कोटि स्तर के 22 अधिकारियों का तबादला किया गया है.इन पदाधिकारियों को उनके धारित पद से स्थानान्तरित करते हुए उनकी सेवा वापस लेते हुए अगले आदेश तक जिला बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में किया गया है.अपर समहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नालंदा राजीव रंजन को जिला बंदोबस्त पदाधिकारी पटना की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि अन्य 19 पदाधिकारी विभिन्न जिलों में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर तैनात किये गये हैं. वहीं, वरीय उप समहर्ता बेतिया कमल कांत त्रिवेदी को भूमि सुधार उप समहर्ता मोहनिया और भूमि सुधार उप समहर्ता कैमूर आयुष अनंत को वरीय उप समहर्ता बेतिया बनाया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >