पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 1616 नये मामले सामने आये. इनमें झारखंड के आठ कोरोना संक्रमित शामिल हैं. वहीं, बिहार में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या अब 14,727 हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के शनिवार को राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 263 कोरोना संक्रमित मिले. पटना के अलावा अररिया जिले में भी सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले. अररिया में कुल 107 कोरोना संक्रमित मिले.
बिहार के अन्य जिलों में सुपौल में 93, मधुबनी में 91, नालंदा में 63, सहरसा में 59, मधेपुरा में 53, पूर्वी चंपारण में 52, गोपालगंज में 52, पूर्णिया में 52, मुजफ्फरपुर में 49, सारण में 43, पश्चिम चंपारण में 39, बेगूसराय में 36, शेखपुरा में 36, कटिहार में 32, रोहतास में 32, बांका में 31, भागलपुर में 31, किशनगंज में 30 और वैशाली में 30 कोरोना पॉजिटिव मिले.
जबकि, औरंगाबाद में 29, भोजपुर में 27, गया में 26, जमुई में 25, मुंगेर में 24, समस्तीपुर में 24, लखीसराय में 22, सिवान में 22, बक्सर में 21, दरभंगा में 21, जहानाबाद में 18, नवादा में 16, अरवल में 13, खगड़िया में 10, शिवहर में 08 और कैमूर में 07 कोरोना संक्रमित मिले.
इसके अलावा झारखंड के आठ लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला है. झारखंड की राजधानी जमशेदपुर और चतरा के दो-दो, रांची, धनबाद, देवघर और बोकारो के एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
बोकारो, देवघर, धनबाद और रांची के व्यक्ति का सैंपल पटना और जमशेदपुर के व्यक्ति का सैंपल वैशाली, जबकि चतरा के व्यक्ति का सैंपल गया में लिया गया था. इसके अलावा बिहार के बाहर के दो और लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इनमें लखनऊ के एक व्यक्ति शामिल हैं, जिनका सैंपल पटना में लिया गया था.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार के सभी 38 जिलों में 1616 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इन संक्रमितों की जांच 18 सितंबर को की गयी थी. इन संक्रमितों की चेन का पता लगाया जा रहा है.
