पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 1,609 नये मामले सामने आये. वहीं, बिहार में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 14770 हो गयी है. मालूम हो कि यह जांच 21 सितंबर को की गयी थी.
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के आये ताजा मामलों में राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 202 कोरोना संक्रमित मिले. पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और रोहतास में भी आंकड़ा सौ के पार रहा.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रोहतास में 135, पूर्णिया में 118 और मुजफ्फरपुर में 110 कोरोना संक्रमित मिले. वहीं, बिहार के चार जिलों में आंकड़ा 50 से 100 के बीच रहा. अररिया में 76, नालंदा में 59, बेगूसराय में 51 और सुपौल में 51 कोरोना पॉजिटिव मिले.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण में 49, मधेपुरा में 49, मधुबनी में 44, पश्चिम चंपारण में 42, गोपालगंज में 42, सारण में 38, मुंगेर में 33, नवादा में 33, बक्सर में 31, दरभंगा में 31 और जमुई में 31 कोरोना संक्रमित मिले.
वहीं, बांका में 28, किशनगंज में 28, गया में 27, सिवान में 27, औरंगाबाद में 25, भागलपुर में 24, जहानाबाद में 22, लखीसराय में 22, वैशाली में 21, शेखपुरा में 21, समस्तीपुर में 19, भोजपुर में 17, कैमूर में 17, सहरसा में 13, शिवहर में 10, अरवल में 09, खगड़िया में 08 और सीतामढ़ी में 08 कोरोना पॉजिटिव पाये गये.
स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि बिहार के कुल 1609 पाये गये कोरोना संक्रमितों में बिहार के बिहार के सात लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है. इनमें पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर के व्यक्ति का सैंपल किशनगंज राजस्थान के खेरवारा निवासी का सैंपल पटना में लिया गया था.
वहीं, असम के होजारी के व्यक्ति का सैंपल पटना, बराली के व्यक्ति का सैंपल खगड़िया, फरीदकोट के व्यक्ति का सैंपल भागलपुर और झारखंड के पलामू निवासी व्यक्ति का सैंपल गया में लिया गया था. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आये लोगों की चेन का पता लगाया जा रहा है.
