पटना : बीएसएनएल कर्मी से पिस्टल दिखाकर लूट

पटना : जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित सिपारा पुल के समीप ऑटो में बैठ कर खगौल जा रहे एक बीएसएलएन कर्मचारी के परिवार को लुटेरों ने अपना शिकार बनाया. शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे अनिल कुमार रविदास व उनकी पत्नी जितनी देवी से बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर बैग में 10 हजार रुपये नकद व कान […]

पटना : जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित सिपारा पुल के समीप ऑटो में बैठ कर खगौल जा रहे एक बीएसएलएन कर्मचारी के परिवार को लुटेरों ने अपना शिकार बनाया. शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे अनिल कुमार रविदास व उनकी पत्नी जितनी देवी से बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर बैग में 10 हजार रुपये नकद व कान के झुमका लूट लिये.
कर्मचारी के बेटे प्रमोद कुमार थाने पहुंचे. पीड़ित ने बताया कि अपने पिता व माता जी के साथ वह जमशेदपुर से अपने घर खगौल लौट रहे थे. इस बीच लूट की घटना को अंजाम दिया.
यात्री बनकर बैठे थे ऑटो में : पीड़ित ने बताया कि बदमाश पहले से ही ऑटो में यात्री बनकर बैठे थे. ऑटो जैसे ही सुनसान एरिया सिपारा के पास आयी, उन्होंने पिता जी के ऊपर पिस्टल तान दिया और लूट लिया. पीड़ित ने बताया कि बैग में 10 हजार रुपये के अलावा मोबाइल के अलावा एटीम कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आइडी व कुछ रुपया नकद था. हालांकि जक्कनपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि लूट व छिनतई की घटना की जानकारी उनको किसी ने नहीं दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >