पटना पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

पटना : बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा आज पहली बार बिहार पहुंच चुके हैं. पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही वह सीधे भाजपा कार्यलय पहुंचे. अपने एक दिवसीय यात्रा पर नड्डा राजधानी पटना पहुंचे हैं, जहां शाम करीब चार बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर […]

पटना : बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा आज पहली बार बिहार पहुंच चुके हैं. पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही वह सीधे भाजपा कार्यलय पहुंचे. अपने एक दिवसीय यात्रा पर नड्डा राजधानी पटना पहुंचे हैं, जहां शाम करीब चार बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात करेंगे. पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला के साथ पार्टी अध्यक्ष का स्वागत किया.

गौरतलब है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा किये जाने की संभावना है. जेपी नड्डा अपने बड़े बेटे की शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आने का निमंत्रण भी देंगे.

आपको बता दें कि नड्डा आज 11 जिलों में भाजपा के नये कार्यालय का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे और सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे. दोपहर में राजकीय अतिथिशाला में कोर कमेटी के साथ विस चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श करेंगे.

आपको बता दें कि जेपी नड्डा का बिहार से पुराना नाता है. मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले जेपी नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में दो दिसंबर, 1960 को हुआ था और यहीं उन्होंने बीए तक की पढ़ाई की.

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >