PM मोदी के ‘लिट्टी-चोखा’ खाने के बाद तेजप्रताप यादव का दिखा ‘सत्तू’ प्रेम

पटना : बिहार में लिट्टी-चोखा पर सियासत गरमा गयी है. एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लिट्टी-चोखा क्या खाया बिहार की सियासत ने नयी करवट ले ली है. अब, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव सत्तू खाने बैठ गये. तेजप्रताप यहीं तक नहीं ठहरे और […]

पटना : बिहार में लिट्टी-चोखा पर सियासत गरमा गयी है. एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लिट्टी-चोखा क्या खाया बिहार की सियासत ने नयी करवट ले ली है. अब, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव सत्तू खाने बैठ गये. तेजप्रताप यहीं तक नहीं ठहरे और पीएम नरेंद्र मोदी को अपने हाथों से सत्तू खिलाने की पेशकश कर डाली. तेजप्रताप ने कहा कि पीएम मोदी को बिहार आकर उनके हाथ से सत्तू को टेस्ट करना चाहिए. अगर मोदी कहेंगे तो उन्हें सत्तू कूरियर कर देंगे.

दरअसल, तेजप्रताप यादव ने अपने पटना आवास पर सत्तू खाया. अपने हाथों से तेजप्रताप यादव ने सत्तू साना और खाया. इस दौरान पत्रकारों से कहा कि पीएम मोदी को दिल्ली में लिट्टी-चोखा खाने का फायदा नहीं होने वाला है. बता दें तेजप्रताप हमेशा कुछ ऐसा करते हैं जिससे वो खबरों में बने रहते हैं. कभी वो भगवान कृष्ण की तरह बांसुरी बजाते दिख जाते हैं तो कभी भगवान शिव का रूप धारण कर सामने आते हैं. अब, तेजप्रताप यादव ने सत्तू खाकर पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >