पटना : उपेंद्र कुशवाहा से दिल्ली में मिले पीके

पटना : जदयू से निकाले गये चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को दिल्ली में रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की. डेढ़ घंटे तक चली इस मुलाकात में बिहार के ताजा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की. एक दिन पूर्व ही कुशवाहा ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलेने वाले प्रशांत किशोर का अप्रत्यक्ष […]

पटना : जदयू से निकाले गये चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को दिल्ली में रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की. डेढ़ घंटे तक चली इस मुलाकात में बिहार के ताजा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की.
एक दिन पूर्व ही कुशवाहा ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलेने वाले प्रशांत किशोर का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन किया था. इससे राज्य की राजनीति को लेकर अटकलों का दौर फिर से तेज हो गया है. वहीं, रालोसपा अभी महागठबंधन के हिस्सा है. हालांकि, राजद ने प्रशांत किशोर को अपनी पार्टी के साथ रखने से सीधा इन्कार किया है. एक दिन पहले ही प्रशांत किशोर ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विकास में पीछे रहने का आरोप लगाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >