बिहार में जदयू फर्स्ट फ्रंट, कौन क्या मोर्चा बना रहा, उससे हमें मतलब नहीं : आरसीपी सिंह

पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में जदयू फर्स्ट फ्रंट है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व मेंं एनडीए चुनाव मैदान में जायेगा. बिना किसी का नाम लिये सांसद श्री सिंह न��� कहा, जिन्हें लगता है कि वे बड़े नेता हैं, वे चले जाते हैं. हम नीतीश कुमार के […]

पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में जदयू फर्स्ट फ्रंट है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व मेंं एनडीए चुनाव मैदान में जायेगा. बिना किसी का नाम लिये सांसद श्री सिंह ने कहा, जिन्हें लगता है कि वे बड़े नेता हैं, वे चले जाते हैं.
हम नीतीश कुमार के भरोसे जनता के बीच जायेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार के हम फर्स्ट फ्रंट है, कौन क्या फ्रंट बना रहा है, उससे हमें मतलब नहीं है. श्री सिंह ने कहा कि जदयू पूरी तरह एकजुट है. सभी पार्टी विधायकों में सीएम नीतीश कुमार के प्रति आस्था है, कहीं कोई फूट नहीं है. एक मार्च को 20 हजार से अधिक छात्र पटना के गांधी मैदान में आयोजित जदयू की रैली में जुटेंगे. सोमवार काे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में छात्र जदयू की बैठक में आरसीपी सिंह कहा कि बेरोजगारी यात्रा राजद का एजेंडा है, हमारा एजेंडा बिहार को विकसित प्रदेश बनाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >