पटना : शहर की 50% आभूषण दुकानों पर सुरक्षा गार्ड नहीं

पटना : ब्रांडेड आभूषण दुकानों को छोड़ दिया जाये, तो बाकी आभूषण की दुकानों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं. छोटी दुकान हो या ब्रांडेड शॉप ये सुरक्षा पर खर्च नहीं करते हैं. बड़ी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर होते हैं, लेकिन बंदूक धारी सुरक्षा गार्ड नहीं रहते हैं. एक अनुमान के मुताबिक राजधानी में […]

पटना : ब्रांडेड आभूषण दुकानों को छोड़ दिया जाये, तो बाकी आभूषण की दुकानों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं. छोटी दुकान हो या ब्रांडेड शॉप ये सुरक्षा पर खर्च नहीं करते हैं. बड़ी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर होते हैं, लेकिन बंदूक धारी सुरक्षा गार्ड नहीं रहते हैं. एक अनुमान के मुताबिक राजधानी में करीब 50% आभूषण दुकानों में सुरक्षा के बेहतर प्रबंध नहीं हैं. लुटेरा गैंग ऐसी ही दुकानों को चिह्नित करता है. पहले रेकी होती है. इसके बाद लूट-डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है.
नगर पंचायतों में मौजूद आभूषण दुकान तो भगवान भरोसे
पटना जिले के आसपास और नगर पंचायतों में मौजूद आभूषण दुकानों में भी सुरक्षा भगवान भरोसे है. दो साल पहले तो यहां सीसीटीवी भी नहीं होता था. हालांकि लूट की लगातार बढ़ती वारदात के बाद सीसीटीवी लगवाने का चलन बढ़ा है. फिर भी कई दुकानों में न तो सीसीटीवी है और न ही सुरक्षा गार्ड. सुरक्षा गार्ड हैं भी, तो बिना शस्त्र वाले. ऐसे में आभूषण दुकानों की सुरक्षा बस भाग्य भरोसे चलती है.
आभूषण दुकान के आसपास नियमित नहीं होती गश्ती
राजधानी की बड़ी आभूषण दुकानों, पेट्रोल पंप वाले इलाके में पुलिस की नियमित गश्ती नहीं होती है. इससे भी लुटेरों को वारदात का मौका मिलता है. पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने सुरक्षा दृष्टिकोण से कई बार आभूषण दुकानदारों के साथ बैठक भी की है लेकिन घटनाएं नहीं रुक रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >