पटना : विश्वासघात में मारा गया सरफराज

पटना : सुपारी किलर सरफराज खुद विश्वासघात का शिकार हो गया. वह अपने ही किसी जानने वाले के साथ उस स्थान पर पहुंच गया, जहां उसकी हत्या की साजिश रची गयी थी. मतलब हत्या के लिए बिछाये गये जाल में वह खुद जा फंसा. गर्दनीबाग इलाके में सुनसान जगह पर उसे योजनाबद्ध तरीके से ले […]

पटना : सुपारी किलर सरफराज खुद विश्वासघात का शिकार हो गया. वह अपने ही किसी जानने वाले के साथ उस स्थान पर पहुंच गया, जहां उसकी हत्या की साजिश रची गयी थी. मतलब हत्या के लिए बिछाये गये जाल में वह खुद जा फंसा. गर्दनीबाग इलाके में सुनसान जगह पर उसे योजनाबद्ध तरीके से ले जाया गया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी.
अपराधियों ने उसे चार गोलियां मारी थीं, जिससे वह जिंदा न बच सके. हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि सरफराज खुद बड़ा अपराधी था. ढाई महीने पहले वह जेल से छूटा था. इसके बाद दूसरे गैंग ने उसे मौत के घाट उतरवा दिया. एक सुपारी किलर की सुपारी देकर हत्या करा दी गयी. सरफराज ने कदमकुआं में 17 अगस्त, 2017 को सेठ्ठी की हत्या को अंजाम दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >