पटना : राजद ने एक दिन में जारी किये दो पोस्टर

पटना : राजद प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार व राजद नेता उमेश यादव की तरफ से मंगलवार की सुबह एक पोस्टर जारी किया गया. इस पोस्टर में वर्तमान सत्ताधारी दलों के 15 सालों के कार्यकाल में जनता की बेहाली बतायी गयी है. इस पोस्टर में विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की असफलता को भी दर्शाया गया […]

पटना : राजद प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार व राजद नेता उमेश यादव की तरफ से मंगलवार की सुबह एक पोस्टर जारी किया गया. इस पोस्टर में वर्तमान सत्ताधारी दलों के 15 सालों के कार्यकाल में जनता की बेहाली बतायी गयी है.
इस पोस्टर में विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की असफलता को भी दर्शाया गया है. इस तरह के पोस्टर शहर के कुछ जगहों पर लगाये गये हैं. पोस्टर में राजद की तरफ से भविष्य के वायदे गिनाये गये हैं. राजद की तरफ से दूसरा पोस्टर मंगलवार की शाम को ही जारी किया गया. इसमें अशिक्षा, बेरोजगारी व अन्य समस्याओं के तीरों के रूप में दिखाया गया है. इस पोस्टर का शीर्षक ‘लहूलुहान बिहार’ दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >