पटना : प्रीमियम से चलाना होगा काम, नहीं मिलीं नयी ट्रेनें

पटना : रेलयात्रियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है. इससे पटना जंक्शन होकर दिल्ली आने-जाने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में शत-प्रतिशत सीटें फुल रहती हैं. स्थिति यह है कि इन ट्रेनों में यात्री वेटिंग टिकट लेकर सफर करने को मजबूर होते हैं. यह स्थिति मुंबई व बेंगलुरु […]

पटना : रेलयात्रियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है. इससे पटना जंक्शन होकर दिल्ली आने-जाने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में शत-प्रतिशत सीटें फुल रहती हैं. स्थिति यह है कि इन ट्रेनों में यात्री वेटिंग टिकट लेकर सफर करने को मजबूर होते हैं. यह स्थिति मुंबई व बेंगलुरु रूट की ट्रेनों में भी है. इसके बावजूद रेलवे बोर्ड की ओर से बजट में कोई नयी सामान्य ट्रेन चलाने का प्रावधान नहीं किया गया है.
अब रेलयात्रियों को सिर्फ प्रीमियम ट्रेनों के भरोसे ही यात्रा करनी होगी, जिसमें किराया अधिक चुकाना पड़ेगा. दिल्ली जाने वाली सामान्य ट्रेनों के स्लीपर का किराया 500 के करीब है. वहीं, थर्ड एसी में 1500 रुपये हैं. पर रेलवे ने फ्लैक्सी व डायनेमिक किराये से कमाई करने की योजना बनायी है. हाल के दिनों में रेलवे की ओर से मधुपुर-दिल्ली के बीच साप्ताहिक हमसफर ट्रेन चलायी गयी, जिसमें फ्लैक्सी फेयर लागू है. अब प्रीमियम ट्रेनें चलायी जायेंगी, जिसमें यात्रियों साढ़े तीन गुणा तक अधिक किराया देना पड़ेगा.
जरूरत पड़ने पर चलायी जाती हैं ट्रेनें
पूर्व मध्य रेल के अधिकारी कहते हैं कि बजट में नयी ट्रेनों की घोषणा नहीं की गयी है. लेकिन, जरूरत के अनुरूप नयी ट्रेनें और स्पेशल ट्रेनें चलायी जाती हैं.
हालांकि, अब अधिकतर स्पेशल ट्रेनें एसी स्पेशल, सुविधा एक्सप्रेस व हमसफर स्पेशल के रूप में चलायी जा रही हैं, जिससे यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ता है. सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलायी जाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >