आर्म्स एक्ट मामला : पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति के खिलाफ आरोप गठित

बेगूसराय (कोर्ट) : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक भटनागर ने आर्म्स एक्ट मामले में आरोपित पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1- बी)ए, 26, 35 में आरोप का गठन किया है. कोर्ट ने मुकदमे में गवाही के लिए 27 मार्च की तारीख तय की […]

बेगूसराय (कोर्ट) : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक भटनागर ने आर्म्स एक्ट मामले में आरोपित पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1- बी)ए, 26, 35 में आरोप का गठन किया है. कोर्ट ने मुकदमे में गवाही के लिए 27 मार्च की तारीख तय की है.
कोर्ट ने दोनों आरोपितों को उन पर लगाये गये आरोप को पढ़कर सुनाया, जिस पर आरोपितों ने अपने को निर्दोष बताया. इससे पहले आरोपितों ने कोर्ट के समक्ष दो बार डिस्चार्ज आवेदन दाखिल कर अपने को निर्दोष बताते हुए मुकदमा से बरी करने का निवेदन किया था. न्यायालय ने सुनवाई के बाद दोनों डिस्चार्ज आवेदनों को खारिज कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >