पटना : पाटलिपुत्र में एसटीपीआइ का जल्द शुरू होगा निर्माण

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बजट पूर्व सूचना प्राद्यौगिकी सेक्टर के लोगों से की परिचर्चा पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजधानी के पाटलिपुत्र कॉलोनी इलाके में 53 करोड़ की लागत से एक लाख वर्ग फुट क्षेत्र में एसटीपीआइ (सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया) का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जायेगा. […]

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बजट पूर्व सूचना प्राद्यौगिकी सेक्टर के लोगों से की परिचर्चा
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजधानी के पाटलिपुत्र कॉलोनी इलाके में 53 करोड़ की लागत से एक लाख वर्ग फुट क्षेत्र में एसटीपीआइ (सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया) का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जायेगा. इसका नये सिरे से निर्माण कराते हुए विस्तारित करने का काम केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में होगा.
डिप्टी सीएम सोमवार को मुख्य सचिवालय के सभागार में सूचना व प्राद्यौगिकी क्षेत्र के लोगों के साथ बजट पूर्व परिचर्चा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बिहटा में आइटी पार्क बनाने के लिए 58 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गयी है. पटना के डाकबंगला चौराहे पर आइटी टॉवर बनाने की योजना भी प्रस्तावित है. उन्होंने कहा कि इनके निर्माण के लिए निजी निवेश नहीं आ रहे हैं. अगर कोई प्राइवेट सेक्टर आकर भवन बनाने की इच्छा जाहिर करती है, तो सरकार हरसंभव मदद करेगी.
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दरभंगा और भागलपुर में भी दो-दो एकड़ जमीन में आइटी पार्क बनाया जायेगा. बक्सर और मुजफ्फरपुर में एक-एक एकड़ जमीन में एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला आइटी हब बनाने की योजना है. इसके अलावा राज्य सरकार आइटी में रोजाना आने वाले बदलावों के लिए युवाओं को ट्रेनिंग देने की भी व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस सेक्टर में अच्छे वेंडर नहीं मिल रहे हैं. सीएफएमएस जैसी कुछ अहम परियोजनाओं में बड़ी कंपनियां यहां आकर फेल हो गयी. इस दौरान वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, आइटी सचिव राहुल सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >