पटना : 70 लाख लूट का मुख्य आरोपित पंकज धराया

पटना : वैशाली के शातिर अपराधी पंकज ठाकुर को बुधवार की रात पटना से वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पंकज हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय का रहनेवाला है, जो सोनपुर में एसबीआइ के 70 लाख रुपये लूट का मुख्य आरोपित है. इसकी पुष्टि हाजीपुर सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने की है. हालांकि, इस […]

पटना : वैशाली के शातिर अपराधी पंकज ठाकुर को बुधवार की रात पटना से वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पंकज हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय का रहनेवाला है, जो सोनपुर में एसबीआइ के 70 लाख रुपये लूट का मुख्य आरोपित है.
इसकी पुष्टि हाजीपुर सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने की है. हालांकि, इस बारे में विस्तृत जानकारी देने से इन्कार कर दिया. जानकारी के अनुसार, पंकज ठाकुर बिहार, यूपी व झारखंड के कई शहरों में अपना ठिकाना बना रखा था. वैशाली पुलिस को पटना आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद बुधवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पंकज पर बैंक लूट समेत 15 से अधिक मामले में दर्ज है. गौरतलब है कि 2012 में एसबीआइ, हाजीपुर से 70 लाख एसबीआइ की सोनपुर जा रहे वैन लूट में पंकज मुख्य आरोपित था.
इसके बाद वह फरार हो गया था. पंकज ने लूट के पैसों से तीन ट्रक भी उस समय खरीदे थे, जिसे वैशाली पुलिस ने बरामद कर लिया था. वहीं, तीन माह पहले मोतिहारी में हुए एक अपहरण में भी इसका नाम अाया था. पैसे व बाहुबल की बदौलत वह इस बार जिला पर्षद चुनाव भी जीत गया था, जिसके बाद वह जिला पर्षद उपाध्यक्ष भी बन गया. हालांकि, जिला पर्षद की बैठक में उसने कभी हिस्सा नहीं लिया. पुलिस के अनुसार, पंकज ठाकुर वैशाली का मोस्ट वांटेड अपराधी है, जिस पर लूट, अपहरण समेत कई मामले दर्ज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >