पटना सिटी : जहां बनना है जन सुविधा केंद्र वहां है पुलिस का मालखाना

उपमहापौर के प्रतिनिधि सह पति पर प्राथमिकी पटना सिटी : वार्ड 72 की पार्षद सह उपमहापौर मीरा देवी के पति सह प्रतिनिधि अवधेश प्रसाद के खिलाफ दीदारगंज थाने में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें कहा गया है कि उपमहापौर के प्रतिनिधि ने मालखाने के सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया है […]

उपमहापौर के प्रतिनिधि सह पति पर प्राथमिकी
पटना सिटी : वार्ड 72 की पार्षद सह उपमहापौर मीरा देवी के पति सह प्रतिनिधि अवधेश प्रसाद के खिलाफ दीदारगंज थाने में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें कहा गया है कि उपमहापौर के प्रतिनिधि ने मालखाने के सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया है और पुलिस ने जब रोका तो नोकझोंक करते हुए सरकारी काम में बाधा डाली.
दरअसल विवाद की वजह यह है कि स्मार्ट सिटी के तहत दीदारगंज में जन सुविधा केंद्र बनाने का प्रस्ताव है. इसी के तहत जहां पर निर्माण होना है, वहां पर दीदारगंज पुलिस का कब्जा है. पुलिस वहां जब्त किये गये वाहनों को लगाती है. बताया जाता है कि जन सुविधा केंद्र का निर्माण लगभग 54 लाख रुपये की लागत से होना है. इसके लिए दीदारगंज थाने के समीप में स्थल का चयन किया गया.
यहां जगह चिह्नित हुई है, उसे दीदारगंज थाने की पुलिस मालखाना बता रही है. वहीं जहां पर जब्त किये गये सामान को रखा गया है. दीदारगंज थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि थाना कटरा बाजार स्थित किराये के भवन में चल रहा है. बीते दिनों पार्षद पति अवधेश प्रसाद 15 सहयोगियों के साथ पहुंचे और बिना अनुमति से उसे हटाने लगे, पुलिस की ओर से विरोध करने पर सहयोगियों के साथ पुलिस से नोकझोंक की. इस मामले में उपमहापौर के प्रतिनिधि अवधेश प्रसाद ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए वहां पर जन सुविधा केंद्र खोलने की योजना है. पुलिस का उक्त जमीन पर कब्जा है.
पार्षद प्रतिनिधि के अनुसार उपमहापौर की ओर से भी एसएसपी पटना, एसडीओ पटना सिटी व डीएसपी फतुहा को लिखित जानकारी दी गयी है. इसमें निर्माण कार्य में सहयोग व मालखाना हटाने की मांग की गयी है. इसकी जानकारी निगम के आयुक्त को भी पत्र भेज कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >