एनआरसी और सीएए लागू कर दिखाएं गृहमंत्री: प्रशांत किशोर

पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत किशोर ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस एनआरसी को देश में लागू करने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दी है. प्रशांत किशोर ने बुधवार को अपनी ट्वीट में लिखा है कि नागरिकों की असहमति को खारिज करना किसी भी सरकार की […]

पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत किशोर ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस एनआरसी को देश में लागू करने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दी है.
प्रशांत किशोर ने बुधवार को अपनी ट्वीट में लिखा है कि नागरिकों की असहमति को खारिज करना किसी भी सरकार की ताकत का संकेत नहीं हो सकता. साथ ही उन्होंने अमित शाह को संबोधित कर लिखा है कि अगर आप नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध करने वालों की परवाह नहीं करते हैं, तो आप इस कानून पर आगे क्यों नहीं बढ़ते हैं? आप सीएए और एनआरसी को उसी क्रोनोलॉजी में लागू करने का प्रयास करें, जो आपने राष्ट्र के लिए इतनी बड़ी घोषणा की है.
गौरतलब है कि जदयू द्वारा संसद में इस बिल के समर्थन के बावजूद प्रशांत किशोर इसके खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं. वे एनआरसी और सीएए का इससे पहले भी विरोध कर चुके हैं.
12 जनवरी को उन्होंने ट्वीट किया था कि बिहार में सीएए और एनआरसी लागू नहीं होगा. उन्होंने लिखा था कि सीएए और एनआरसी को स्वीकार नहीं करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >