पटना : दिल्ली चुनाव में जायेंगी बीएमपी की दस कंपनी

पटना : दिल्ली विधानसभा सभा चुनाव में बिहार का पुलिस फोर्स भी तैनात किया जायेगा. 10 कंपनियां की मांग की गयी है. इस पर अमल के लिए पुलिस मुख्यालय ने दिशा निर्देश दिये हैं. एक कंपनी में डीएसपी से लेकर सिपाही रैंक तक के करीब 97 पुलिसकर्मी होते हैं. सभी 70 सीटों पर आठ फरवरी […]

पटना : दिल्ली विधानसभा सभा चुनाव में बिहार का पुलिस फोर्स भी तैनात किया जायेगा. 10 कंपनियां की मांग की गयी है. इस पर अमल के लिए पुलिस मुख्यालय ने दिशा निर्देश दिये हैं. एक कंपनी में डीएसपी से लेकर सिपाही रैंक तक के करीब 97 पुलिसकर्मी होते हैं. सभी 70 सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा. इधर, बिहार कैडर के दो आइएएस दिल्ली चुनाव में प्रेक्षक बनाये गये है. इनमें लघु जल संसाधन विभाग के अपर सचिव गोपाल मीणा और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अपर सचिव केशवेंद्र कुमार शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >