पटना : महिला के आंसू सरकार के पानी में बहा दी: राबड़ी

पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर कांड में आये फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्वीट के जरिये सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने भोजपुरी में ट्वीट कर कहा कि ‘महिला के आंसू में एतना दम बा कि सरकार के पानी में बहा दी! महिला वर्ग अब चुप न बैठी’ उन्होंने सोमवार को एक दूसरी […]

पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर कांड में आये फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्वीट के जरिये सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने भोजपुरी में ट्वीट कर कहा कि ‘महिला के आंसू में एतना दम बा कि सरकार के पानी में बहा दी!
महिला वर्ग अब चुप न बैठी’ उन्होंने सोमवार को एक दूसरी ट्वीट कर कहा है कि ‘बिहार के बालिका गृह की अबोध लइकी रो रहल बाड़ी स! ’ उन्होंने मासूम लड़कियों के साथ हुए अन्याय पर सरकार से कहा है कि वह पीड़ित लड़कियों से माफी मांगे.
तेजस्वी यादव ने बोला हमला: उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि आखिरकार सरकार के करीबी ब्रजेश ठाकुर को मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार कांड में दोषी पाया गया. ‘लेकिन वो मूंछ और पेट-तोंद वाले अंकल कहां छुपा दिये गये.’ बाकी एनजीओ संचालकों का क्या हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >