500 तक सेंटर पर बिके आंसर, वाट्सअप पर भी वायरल, प्रश्न देखते ही हुए निराश

पटना : केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले चरण में प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाह उड़ती रही. परीक्षा शुरू होने से पहले ही आंसर बेचे जा रहे थे. साथ ही लोगों के वाट्सएप पर आंसर भी वायरल हो रहे थे. कुछ शरारती तत्वों की ओर से ये उत्तर 100 से […]

पटना : केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले चरण में प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाह उड़ती रही. परीक्षा शुरू होने से पहले ही आंसर बेचे जा रहे थे. साथ ही लोगों के वाट्सएप पर आंसर भी वायरल हो रहे थे. कुछ शरारती तत्वों की ओर से ये उत्तर 100 से 500 रुपये में कई सेंटरों पर बेचे भी गये. एएन कॉलेज सेंटर, मिलर स्कूल सेंटर के साथ ही शहर के अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने बताया कि आठ-दस की संख्या में कई लोग आंसर का प्रिंट लेकर बेच रहे थे, तो कोई तुरंत वाट्सएप पर देने की बात कर रहा था.

यह घटना कई सेंटर पर घटी. हालांकि परीक्षा के बाद जब परीक्षार्थियों से इसकी पुष्टि की गयी, तो कई लोगों ने एक सेट के तीन-चार प्रश्नपत्र मिलने की बात कही है. हालांकि, कुछ परीक्षार्थी इससे इन्कार भी करते रहे. सभी परीक्षार्थियों की अपनी-अपनी राय है. कई लोगों ने वायरल प्रश्नपत्र से कुछ आंसर को सही कह रहे हैं, तो कई लोगों ने कहा कि इस तरह का कोई ऑप्शन नहीं था.
पेपर लीक की अफवाहों के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा संपन्न
सुबह से ही परीक्षार्थी वायरल प्रश्न को याद करने में जुट थे
शनिवार रात से ही रही पेपर लीक की अफवाह
पटना में रविवार को हुई परीक्षा में लाखों परीक्षार्थी शामिल हुए. पेपर लीक होने की अफवाह शनिवार की रात से ही चरम पर थी. इन अफवाहों के बीच सिपाही भर्ती के पहले चरण की परीक्षा समाप्त हुई. परीक्षार्थी सुबह से ही सेंटर पर पहुंच गये थे, तो कई ने अपनी रात सेंटर पर ही बितायी.
30 प्रतिशत मार्क्स लाने वाले होंगे क्वालिफाइ
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से विभिन्न इकाइयों में 11,880 सिपाही भर्ती के लिए प्रदेश में इसके लिए 550 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे, जिसमें करीब छह लाख अभ्यर्थी शामिल हुए. सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दो पालियों में हुई.
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 4 बजे तक चली. दो घंटे की परीक्षा में एक-एक अंक के कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गये. इसमें 30 प्रतिशत मार्क्स लाने वाले क्वालिफाइ होंगे. परीक्षार्थियों ने बताया कि इस बार मैथ व करेंट अफेयर्स के प्रश्न कम पूछे गये. हिंदी के प्रश्न थोड़े कठिन थे. बिहार से भी तीन-चार प्रश्न पूछे गये थे. सभी प्रश्न करीब 10वीं के पैटर्न पर पूछे गये.
क्या कहते हैं परीक्षार्थी
परीक्षा का पैटर्न काफी आसान था. मैट्रिक से संबंधित साइंस के प्रश्न पूछे गये थे.
सोनम कुमारी
मिलाजुला प्रश्नपत्र था. मैथ के भी कुछ प्रश्न था. करेंट अफेयर्स के प्रश्न काफी कम थे.
पंकज कुमार
बिहार से कम प्रश्न पूछा गया था. हिस्ट्री, साइंस के साथ अन्य विषय के प्रश्न पूछे गये.
मुकेश कुमार
सभी सब्जेक्ट से मिलाजुला प्रश्न था. हिंदी के प्रश्न थोड़े कठिन थे. बाकी सभी प्रश्न 10वीं के आधार पर थे.
नवीन कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >