तमिलनाडु में पावरलूम कारखाने में बिहार के दो मजदूर मृत मिले, जांच में जुटी पुलिस

इरोड/पटना : तमिलनाडु के इरोड जिले के भवानी तालुक के पास पी मेट्टुपालयम गांव के एक पावरलूम कारखाने में सोमवार को बिहार के दो मजदूर मृत मिले. दोनों के शरीर खून से लथपथ अवस्था में मिले. पुलिस ने बताया कि कारखाने को जब सुबह खोला गया तब दो श्रमिकों सुरेंद्र कुमार (28) और नवीन कुमार […]

इरोड/पटना : तमिलनाडु के इरोड जिले के भवानी तालुक के पास पी मेट्टुपालयम गांव के एक पावरलूम कारखाने में सोमवार को बिहार के दो मजदूर मृत मिले. दोनों के शरीर खून से लथपथ अवस्था में मिले. पुलिस ने बताया कि कारखाने को जब सुबह खोला गया तब दो श्रमिकों सुरेंद्र कुमार (28) और नवीन कुमार (24) के शव को उनके सहकर्मियों ने देखा. कारखाने का संचालक रमेश नामक व्यक्ति है.

उन्होंने बताया कि बिहार के ही दो अन्य व्यक्ति रंजन और रवींद्र कुमार से मौत के सिलसिले में पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र कुमार शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं. वह कारखाने के पास अकेले रह रहा था, जबकि नवीन कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ उसी इलाके में रह रहा था. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >