पटना : राजधानी की आधी सीटों पर दावा करेगा जदयू : प्रो रणबीर

पटना : पटना महानगर में इस बार जदयू 50 प्रतिशत विधानसभा सीटों पर अपना दावा करेगा. पटना महानगर के दीघा विधानसभा के 408 बूथों पर बूथ अध्यक्ष व सचिव का मनोनयन कर दिया गया है. बूथ अध्यक्ष व सचिव की निगरानी में बहुत जल्द 21 सदस्यीय समिति बनायी जायेगी. साथ ही मतदाताओं तक पहुंचने के […]

पटना : पटना महानगर में इस बार जदयू 50 प्रतिशत विधानसभा सीटों पर अपना दावा करेगा. पटना महानगर के दीघा विधानसभा के 408 बूथों पर बूथ अध्यक्ष व सचिव का मनोनयन कर दिया गया है. बूथ अध्यक्ष व सचिव की निगरानी में बहुत जल्द 21 सदस्यीय समिति बनायी जायेगी. साथ ही मतदाताओं तक पहुंचने के लिए महासंपर्क अभियान चलाया जायेगा. ये बातें जदयू नेता व विधान पार्षद प्रो रणबीर नंदन ने कहीं.
वे गुरुवार को जदयू पटना महानगर के दीघा विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इसका आयोजन गर्दनीबाग सामुदायिक भवन रोड नंबर-12 में किया गया था. प्रो रणबीर नंदन ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार की सोच ने आज सशक्त बूथ स्तरीय संगठन दिया है. जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह पूरे बिहार का दौरा कर इसे पूरा कर रहे हैं. प्रो नंदन ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा
छात्र, युवा, महिलाएं, छात्राएं और वृद्धजनों के विकास की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएं. बूथ अध्यक्ष प्रत्येक 15 दिनों में बैठक करें, समीक्षा करें और जो मतदाता छूट गये उन्हें फॉर्म-छह के माध्यम से जोड़ें. दीघा विधानसभा के कुल 408 बूथों में 300 बूथों पर एक हजार से भी ज्यादा मतदाता हैं. शेष 108 बूथों पर एक हजार से कम मतदाता हैं.
सम्मेलन की अध्यक्षता दीघा विधानसभा के प्रभारी श्रवण चंद्रवंशी ने की. संचालन महानगर जदयू के अध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन दीघा प्रभारी राजू चंद्रवंशी ने किया. इस मौके पर प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा, विधान पार्षद सीपी सिन्हा, प्रदेश की नेत्री प्रो सुहैली मेहता, अंजली सिन्हा, कल्याणी सिंह, सागरिका चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, दीघा सेक्टर अध्यक्ष अरुण सिंह, गर्दनीबाग के शैलेश सिन्हा और दीपक सिन्हा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >