पटना : नववर्ष के मौके पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने 5 देशरत्न मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर सभी मंत्रियों, सांसदों व विधायकों के अलावा आम से खास लोगों से मुलाकात की. इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार की जनता विकास और सुशासन के लिए एक बार फिर एनडीए के पक्ष में गोलबंद होगी तथा देश के पीएम मोदी व विकास के प्रतीक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़े जाने वाले चुनाव में पहले से भी अधिक सीटों पर जीत हासिल कर एक बार फिर बिहार में मजबूत व स्थायी सरकार का गठन करेगी.
2020 चुनाव में मिलेंगी पहले से ज्यादा सीटें : सुशील मोदी
पटना : नववर्ष के मौके पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने 5 देशरत्न मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर सभी मंत्रियों, सांसदों व विधायकों के अलावा आम से खास लोगों से मुलाकात की. इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार की जनता विकास और सुशासन के लिए एक बार फिर एनडीए के पक्ष […]

नववर्ष 2020 सफलता का नया कीर्तिमान गढ़ेगा. जिस तरह से गुजरे साल 2019 में पूरे देश में भाजपा को जोरदार सफलता मिली और आम चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल कर केंद्र में दोबारा सरकार बनाने में एनडीए को सफलता मिली, उसी तरह नया साल 2020 भी बिहार में एनडीए की शानदार सफलता का वर्ष होगा.
उपमुख्यमंत्री मोदी इसके बाद एक अणे मार्ग स्थित आवास पर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की बधाई और शुभकामना दी. डिप्टी सीएम ने अपने सरकारी आवास पर कई मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के अलावा उद्योग-व्यवसाय की संस्थाओं के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की. उन्होंने देश एवं राज्य की समृद्धि, खुशहाली तथा प्रगति की कामना करते हुए शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया.
मुलाकात करने वालों में पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा, सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह, सांसद रामकृपाल यादव, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, आशा सिन्हा एवं संजीव चौरसिया के अलावा पर्यावरण-वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह, वाणिज्य कर विभाग की सचिव प्रतीमा वर्मा, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव उदयन मिश्रा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एके पांडेय, आपदा प्रबंधन प्राधिकार के उपाध्यक्ष व्यासजी, जैव विविधता बोर्ड के चेयरमैन डीके शुक्ला, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल, ओपी शाह, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलाल खेतान, मनीष कुमार आदि शामिल थे.
राज्य पंचायत रोजगार सेवक-संघ ने मुख्यमंत्री को दी शुभकामना
पटना. बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ के अधिकारी नव वर्ष पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा ग्रामीण विकास मंत्री से मिलें और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चिदानंद कश्यप, महासचिव मिहिर कुमार तथा महामंत्री मनोज कुमार, सुजीत कुमार, दीपक चौरसिया, अजीत कुमार, बाल कृष्ण झा, अरविंद कुमार आदि मौजूद थे. संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चिदानंद कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नववर्ष की शुभकामनाएं देने के साथ संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आने का आमंत्रण भी दिया.