पटना : यूपी की तर्ज पर काम कर रही नीतीश सरकार

पटना : भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि बिहार की नीतीश सरकार पूरी तरह यूपी सरकार की तर्ज पर काम कर रही है. सीएए-एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ चल रहे आंदोलनों को वह दबाने में लगी हुई है. आंदोलनकारियों पर फर्जी मुकदमे थोपे जा रहे हैं. उन्हें भयभीत किया जा रहा है. इसके खिलाफ 30 […]

पटना : भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि बिहार की नीतीश सरकार पूरी तरह यूपी सरकार की तर्ज पर काम कर रही है. सीएए-एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ चल रहे आंदोलनों को वह दबाने में लगी हुई है.

आंदोलनकारियों पर फर्जी मुकदमे थोपे जा रहे हैं. उन्हें भयभीत किया जा रहा है. इसके खिलाफ 30 दिसंबर को पूरे बिहार में भाकपा-माले प्रतिवाद दिवस मनायेगी. 19 दिसंबर के बिहार बंद के दौरान माले नेताओं सहित सड़क पर उतरे सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं पर मुकदमा थोप दिया गया. अब एक बार फिर 27 दिसंबर के कार्यक्रम के दौरान माले नेताओं पर मुकदमे थोप दिये गये हैं. गर्दनीबाग धरनास्थल पर बिना माइक के सभा आयोजित करने पर माले राज्य सचिव कुणाल, विधायक दल के नेता महबूब आलम, पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर, शशि यादव, रणवजिय कुमार और मुर्तजा अली पर मुकदमे थोप दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >