राजद ने बिहार बंद सफल बनाने के लिए मांगा जन समर्थन

पटना : राजद की तरफ से 21 दिसंबर को आहूत बिहार बंद की तैयारियों में पार्टी की युवा शाखा ने गुरुवार को पूरी ताकत लगा दी है. बिहार बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए पटना शहर सहित समूचे प्रदेश में राजद युवा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नुक्कड़ सभाएं कीं. युवा राजद के प्रदेश […]

पटना : राजद की तरफ से 21 दिसंबर को आहूत बिहार बंद की तैयारियों में पार्टी की युवा शाखा ने गुरुवार को पूरी ताकत लगा दी है. बिहार बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए पटना शहर सहित समूचे प्रदेश में राजद युवा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नुक्कड़ सभाएं कीं. युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बताया कि पटना शहर में कुम्हरार, महेंद्रू मुसल्लपुर,सैदपुर, बाजार समिति आदि विद्यार्थी बहुल इलाकों मेंं करीब पचास से अधिक नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गयीं . हॉस्टल और कोचिंग में जाकर राजद युवा कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद में सहयोग मांगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >