पटना : मजदूरों की सुरक्षा व स्वास्थ्य पर जोर दें

रिसाइक्लिंग आॅफ शिप बिल का जदयू ने किया समर्थन पटना : राज्यसभा में पेश किये गये रिसाइक्लिंग आॅफ शिप बिल, 2019 का जदयू सांसद आरसीपी सिंह ने समर्थन किया है. उन्होंेने अपने संबोधन कहा कि देश में रिस्पांसिबल व सस्टेनेबल शिप रिसाइक्लिंग की व्यवस्था होनी चाहिए. देश में शिप ब्रेकिंग कोड के तहत ही शिप […]

रिसाइक्लिंग आॅफ शिप बिल का जदयू ने किया समर्थन
पटना : राज्यसभा में पेश किये गये रिसाइक्लिंग आॅफ शिप बिल, 2019 का जदयू सांसद आरसीपी सिंह ने समर्थन किया है. उन्होंेने अपने संबोधन कहा कि देश में रिस्पांसिबल व सस्टेनेबल शिप रिसाइक्लिंग की व्यवस्था होनी चाहिए. देश में शिप ब्रेकिंग कोड के तहत ही शिप रिसाइक्लिंग हो रही है.इस बिल के माध्यम से हम एक कदम आगे बढ़ रहे हैं.
हांगकांग कन्वेंशन को रेक्टिफाइ कर रहे हैं. राष्ट्रीय स्तर के नियमों को अंतरराष्ट्रीय मापदंड पर कसने की कोशिश की जा रही है. इससे फायदा यह होगा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण के जो मानक तय किये गये हैं, उसको हम हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. यह बिल पर्यावरण को सहायता देने वाली है.
सांसद ने कहा कि शिप रिसाइक्लिंग पूरी तरह से मजदूर आधारित उद्योग है. ऐसे में सुरक्षा व स्वास्थ्य पर जोर देना जरूरी है. उन्होंनेे कहा कि हांगकांग कन्वेंशन के अलावा यूरोपियन यूनियन के नियम अलग है. उन नियमों को अगर आप देखेंगे तो देश में होने वाली शिप रिसाइक्लिंग को यूरोपियन यूनियन के कन्वेंशन के तहत सही नहीं पाया गया है.
अगर हम वैश्विक स्तर के जहाजों को अपने यहां लाकर उसकी रिसाइक्लिंग करना चाहते हैं. रोजगार के नये अवसर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, तो वैश्विक स्तर के नियमों का पालन करना भी जरूरी हो जायेगा. सांसद ने कहा कि इस बिल के माध्यम से नियम जब बनाये जायेंगे, तो मजदूरों को लेकर विशेष तौर पर नियमों को स्पष्ट किया जाना जरूरी होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >