पटना : अंसारी समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में किया गया इस्तेमाल : अली अनवर

पटना : पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी ने कहा कि अंसारी समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. सूबे में समाज की आबादी 11 प्रतिशत है. लेकिन, राजनीति हिस्सेदारी शून्य है. एक भी विधायक व सांसद नहीं है. अली अनवर अंसारी रविवार को अंसारी महापंचायत की ओर से एसकेएम […]

पटना : पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी ने कहा कि अंसारी समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. सूबे में समाज की आबादी 11 प्रतिशत है. लेकिन, राजनीति हिस्सेदारी शून्य है. एक भी विधायक व सांसद नहीं है. अली अनवर अंसारी रविवार को अंसारी महापंचायत की ओर से एसकेएम हॉल में आयोजित अंसारी महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि अंसारी समाज अब जागरूक हो गये है और समय आने पर जवाब देने भी देंगे. महापंचायत के संयोजक वसीम नैयर अंसारी ने कहा कि सूबे के यादव समाज के बाद सबसे बड़ी अाबादी अंसारी समाज की ह��. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जो पार्टियां सबसे अधिक हिस्सेदारी देंगी, उस पार्टी का समर्थन करेंगे. मौके पर खालिक अंसारी, गुलाम सरवर, शमीम अंसारी सहित दर्जनों लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >