पटना : दिव्यांग व वृद्ध करेंगे पौधों की देखभाल, मिलेंगे 1400

वनपोषकों को मनरेगा के तहत रखा जायेगा बेहतर कार्य करने पर जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्तिपत्र दिया जायेगा पटना : जिले भर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण की तैयारी चल रही है. जनजीवन हरियाली योजना के तहत सभी सरकारी विभागों में, सभी पंचायतों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जायेगा. पौधों की देखभाल वन पोषक करेंगे. […]

वनपोषकों को मनरेगा के तहत रखा जायेगा
बेहतर कार्य करने पर जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्तिपत्र दिया जायेगा
पटना : जिले भर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण की तैयारी चल रही है. जनजीवन हरियाली योजना के तहत सभी सरकारी विभागों में, सभी पंचायतों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जायेगा. पौधों की देखभाल वन पोषक करेंगे. वन पोषकों को 1400 रुपये मासिक दिया जायेगा.
खास बात यह है कि वन पोषक के लिए वृद्ध एवं दिव्यांग लोगों को प्राथमिकता दी जायेगी. इन्हें मनरेगा के तहत रखा जायेगा. जिला प्रशासन द्वारा लगाये जा रहे पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी वन पोषकों की रहेगी. इसके अलावा पर्यावरण प्रभारी भी रहेंगे, जो पंचायतों में पौधों की देखभाल करेंगे. पर्यावरण प्रहरी एनजीओ से जुड़े लोग एवं अन्य सामाजिक कार्य करने वाले लोग होंगे. बेहतर कार्य करने पर जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण प्रहरियों को प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >