पटना : किसान सम्मान योजना के आवेदनों का जल्द करें निबटारा: सुशील मोदी

‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की समीक्षा पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किसान सम्मान योजना के तहत तीन महीने या इससे ज्यादा समय से रोककर रखे गये आवेदनों का जल्द निबटारा करने का आदेश दिया है. ऐसे आवेदनों की संख्या आठ लाख 96 हजार से ज्यादा है. ये आवेदन जमीन जांच के नाम […]

‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की समीक्षा
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किसान सम्मान योजना के तहत तीन महीने या इससे ज्यादा समय से रोककर रखे गये आवेदनों का जल्द निबटारा करने का आदेश दिया है. ऐसे आवेदनों की संख्या आठ लाख 96 हजार से ज्यादा है.
ये आवेदन जमीन जांच के नाम पर अंचलाधिकारी और अपर समाहर्ता के स्तर पर रोककर रखे गये हैं. डिप्टी सीएम ने सख्त आदेश दिया कि लंबित आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाएं. डिप्टी सीएम गुरुवार को मुख्य सचिवालय स्थित अपने कक्ष में ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की समीक्षा कर रहे थे.डिप्टी सीएम ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में बिहार के 44 लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की पहली किस्त.
साथ ही 30 लाख 79 हजार किसानों के खाते में दूसरी किस्त के तौर पर अब तक एक हजार 632 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये गये हैं. समीक्षा के दौरान यह बात सामने आयी कि अब तक प्रदेश के 72 लाख 76 हजार किसानों ने सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन दिया है. इसमें से 11 लाख 72 हजार को विभिन्न त्रुटियों के कारण पोर्टल ने रद्द कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >