खदेड़कर पकड़ी कार से पिस्टल व कारतूस जब्त

पटना : कंकड़बाग पुलिस ने मेन रोड में आदित्य विजन के समीप लगातार हॉर्न बजाती जा रही कार को खदेड़ा व ओवरटेक कर रोका और एक युवक को पकड़ लिया. हालांकि कार में सवार तीन युवक पैदल ही फरार होने में सफल रहे. कार की चेकिंग के दौरान उसके अंदर से एक पिस्टल व कारतूस […]

पटना : कंकड़बाग पुलिस ने मेन रोड में आदित्य विजन के समीप लगातार हॉर्न बजाती जा रही कार को खदेड़ा व ओवरटेक कर रोका और एक युवक को पकड़ लिया. हालांकि कार में सवार तीन युवक पैदल ही फरार होने में सफल रहे. कार की चेकिंग के दौरान उसके अंदर से एक पिस्टल व कारतूस को बरामद किया गया है. पुलिस ने कार को भी अपने कब्जे में ले लिया.

कार के मालिक का नाम अंकित सिन्हा है, जो कदमकुआं का रहने वाला है. जबकि गिरफ्तार हुए युवक का नाम अभिषेक है. वह बड़ी पहाड़ी का रहने वाला है. पकड़े गये युवक से पूछताछ की जा रही है. उसने कई जानकारियां पुलिस को दी हैं. उसकी निशानदेही पर फरार अन्य युवकों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात कार पर सवार चार युवक काफी तेजी से हॉर्न बजाते हुए जा रहे थे. कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ पर गश्ती कर रहे थानाध्यक्ष अतुलेश कुमार सिंह को शक हुआ और उन्होंने कार को रुकने का इशारा किया. लेकिन चालक ने कार को रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी.
इसके बाद पुलिस टीम ने को खदेड़ा और ओवरटेक कर आदित्य विजन के पास कार को रोकने पर मजबूर कर दिया. चालक ने कार को रोक दिया और उस पर सवार तीन युवक वहां से पैदल ही निकल भागे. जबकि गाड़ी चला रहा चालक अभिषेक पकड़ लिया गया.
इसके बाद गाड़ी की चेकिंग में एक पिस्टल भी बरामद की गयी. सूत्रों का कहना है कि इन लोगों ने पिस्टल को 70 हजार रुपये में किसी से खरीदा था, जिसके नाम की जानकारी भी अभिषेक ने पुलिस को दे दी है. कंकड़बाग थानाध्यक्ष अतुलेश कुमार सिंह ने बताया कि अन्य फरार युवकों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >