पांचवीं मंजिल से गिरा मिस्त्री, मौत, जाम

दानापुर : दीघा थाना क्षेत्र के नासरीगंज पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की शाम निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स की पांचवीं मंजिल से गिर कर मिस्त्री की मौत हो गयी. घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों व लोगों ने दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग को नासरीगंज पेट्रोल पंप के पास आगजनी कर जाम कर दिया. जाम […]

दानापुर : दीघा थाना क्षेत्र के नासरीगंज पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की शाम निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स की पांचवीं मंजिल से गिर कर मिस्त्री की मौत हो गयी. घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों व लोगों ने दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग को नासरीगंज पेट्रोल पंप के पास आगजनी कर जाम कर दिया.

जाम से शाम पांच से सात बजे तक तक आवागमन बाधित रहा. साथी मजदूरों ने आरोप लगाया है कि यहां सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर उनसे काम कराया जा रहा है.
बताया जाता है कि अकिलपुर थाने के पुरानी पानापुर पूर्वी टोला निवासी शिवरतन साव का 25 वर्षीय पुत्र अनिल साव सेट्रिंग मिस्त्री का काम करता था. पत्नी सोनी देवी व मां महेश्वरी देवी ने बताया कि गुरुवार की शाम में सूचना मिली कि पांचवीं मंजिल से गिर कर अनिल साव की मौत हो गयी. घटना के बाद ठेकेदार चुन्नू आलम भी फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >