पटना : रिकॉर्ड 1.38 लाख किलो बिका प्याज

पटना : बिस्कोमान और कम्फेड की ओर से सस्ते प्याज के लिए गुरुवार को लोगों की बिस्कोमान भवन के काउंटर पर सुबह सात बजे ही लाइन लगनी शुरू हो गयी थी. अंतिम दिन होने के कारण अन्य दिनों के अपेक्षा काफी भीड़ उमड़ी. बिस्कोमान ने आज लगभग 1.38 लाख किलो प्याज बेचा. इस तरह अंतिम […]

पटना : बिस्कोमान और कम्फेड की ओर से सस्ते प्याज के लिए गुरुवार को लोगों की बिस्कोमान भवन के काउंटर पर सुबह सात बजे ही लाइन लगनी शुरू हो गयी थी. अंतिम दिन होने के कारण अन्य दिनों के अपेक्षा काफी भीड़ उमड़ी. बिस्कोमान ने आज लगभग 1.38 लाख किलो प्याज बेचा. इस तरह अंतिम दिन 72 हजार लोगों ने प्याज खरीदा.
इस लाइन में गांधी मैदान में सुबह टहलने आने वाले अधिक लोग थे. लेकिन आठ बजे के बाद महिलाओं को पहुंचना शुरू हुआ. प्याज खरीदने वालों महिलाओं की संख्या अन्य दिनों के अपेक्षा अधिक थी. भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी. लगभग तीन बजे तो भीड़ बेकाबू हो गयी. बेकाबू भीड़ को नियंत्रण करने के लिए प्रशासन को बल का भी प्रयोग करना पड़ा. भीड़ के कारण रात आठ बजे तक बिस्कोमान प्रबंधन ने लोगों को प्याज मुहैया कराया. लोगों ने कहा कि बिस्कोमान प्रबंध सस्ता प्याज मुहैया कर कुछ दिन और प्याज बेचना चाहिए था. अगर ऐसा होता तो प्याज कारोबारियों का कमर टूट जाता है.
कल से प्याज के लिए लोगों को बाजार पर निर्भर रहना पड़ेगा. अधिकारियों के अनुसार बिस्कोमान में 20 काउंटर खोले गये. इनमें छह काउंटर विशेष रूप से महिलाओं के लिए खोले गये थे. इसके अलावा दस मोबाइल वैन की सहायता से विभिन्न इलाके में प्याज बेचे गये. साथी 18 वार्डों में भी प्याज बेचे गये. अधिकारी ने बताया कि अब केवल छूटे हुए इलाके में वैन के माध्यम से प्याज बेचा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >