पटना :23 पंपों के पानी की जांच को दोबारा भेजा गया सैंपल

पटना : नगर निगम क्षेत्र के जिन 23 पंप हाउस का पानी पीने लायक नहीं पाया गया, उनकी दोबारा जांच करायी जा रही है. बुधवार को जलापूर्ति शाखा के कार्यपालक अभियंता ने इन पंप हाउस के पानी को दुबारा जांच के लिए पानी जांच केंद्र भेज दिया है. इसके साथ ही पीएचइडी विभाग के अभियंता […]

पटना : नगर निगम क्षेत्र के जिन 23 पंप हाउस का पानी पीने लायक नहीं पाया गया, उनकी दोबारा जांच करायी जा रही है. बुधवार को जलापूर्ति शाखा के कार्यपालक अभियंता ने इन पंप हाउस के पानी को दुबारा जांच के लिए पानी जांच केंद्र भेज दिया है. इसके साथ ही पीएचइडी विभाग के अभियंता प्रमुख को पत्र भेज कर तीन दिनों में रिपोर्ट देने का आग्रह किया है.
दरअसल, निगम प्रशासन ने जलजमाव के दौरान 112 पंप हाउस के पानी का सैंपल लिया, जिसका जांच रिपोर्ट दो दिनों पहले आयी है. इस रिपोर्ट के अनुसार करबिगहिया, पीसी कॉलोनी के जे-सेक्टर, लोहिया पार्क, मलाही पकड़ी, कांटी फैक्टरी, कुम्हरार, चांगर, हनुमान नगर, साई मंदिर, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी के सेक्टर छह व सात, भंवर पोखर, संदलपुर, टेकारी रोड, चौधरी टोला, लोहानीपुर सहित 23 पंप का पानी पीने लायक नहीं पाया गया. जलापूर्ति शाखा के कार्यपालक अभियंता राज बल्वभ साहू ने बताया कि 23 पंप के पानी दुबारा जांच के लिए भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >