पटना : सुधा डेयरी नये साल में उतारेगी फ्लेवर्ड मिल्क

सुबोध कुमार नंदन पटना : वैशाली पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से संबद्ध पटना डेयरी प्रोजेक्ट (सुधा डेयरी) नये साल में फ्लेवर्ड मिल्क उतारेगा. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. इसके लिए विशेष अत्याधुनिक मशीन मंगायी गयी है. अलग-अलग फ्लेवर होने से उपभोक्ताओं का जायका भी बढ़ेगा. अाधिकारिक सूत्रों के अनुसार पहले चरण में बटर […]

सुबोध कुमार नंदन
पटना : वैशाली पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से संबद्ध पटना डेयरी प्रोजेक्ट (सुधा डेयरी) नये साल में फ्लेवर्ड मिल्क उतारेगा. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. इसके लिए विशेष अत्याधुनिक मशीन मंगायी गयी है. अलग-अलग फ्लेवर होने से उपभोक्ताओं का जायका भी बढ़ेगा.
अाधिकारिक सूत्रों के अनुसार पहले चरण में बटर कॉफी फ्लेवर का दूध बाजार में उतारा जायेगा. इसकी मांग बढ़ने पर केसर, इलायची और चॉकलेट फ्लेवर मिल्क भी बाजार में पेश किया जायेगा. सूत्रों के अनुसार यह 200 मिली ग्राम के पीपी बोतल में उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत 25 रुपये होगी.
मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ट्रायल शुरू होगा. वैसे 50 हजार लीटर हर दिन उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन पहले कुछ दिनों तक पांच से 10 हजार लीटर फ्लेवर्ड मिल्क का उत्पादन किया जायेगा. यह मिल्क रेगुलर मिल्क से अलग होगा. फिलहाल रेगुलर दूध का उत्पादन हर दिन लगभग तीन लाख लीटर होता है. अधिकारियों की मानें तो फ्लेवर्ड मिल्क लंबे समय तक सुरक्षित रहता है. इसमें दूध के सारे पोषक तत्व होंगे. इस वक्त बाजार में सुधा गोल्ड, सुधा शक्ति, सुधा हेल्दी, स्मार्ट, काउ मिल्क और टी स्पेशल दूध उपलब्ध है.
फिलहाल राज्य में प्रतिदिन 18 लाख से अधिक लीटर दूध का संग्रह और 14 लाख से अधिक लीटर की मार्केटिंग पटना डेयरी प्रोजेक्ट द्वारा की जाती हैं. नये फ्लेवर्ड मिल्क बाजार में आने से सुधा डेयरी का कारोबार और उपभोक्ता बढ़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >