पटना : राज्य सरकार ने खेल की विभिन्न विद्याओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सूबे के 10 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने जा रही है. खिलाड़ी कोटा से इन्हें नौकरी देने से संबंधित अंतिम आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के स्तर से जारी कर दिया गया है. तमाम पहलुओं पर परखने के बाद इन खिलाड़ियों का चयन अंतिम रूप से किया गया है. इसमें नौ खिलाड़ियों को अलग-अलग विभागों में निम्नवर्गीय लिपिक और एक खिलाड़ी को परिचारी बनाया गया है.
10 योग्य खिलाड़ियों को राज्य सरकार देने जा रही नौकरी

10 योग्य खिलाड़ियों को राज्य सरकार देने जा रही नौकरी
Copied link
पटना : राज्य सरकार ने खेल की विभिन्न विद्याओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सूबे के 10 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने जा रही है. खिलाड़ी कोटा से इन्हें नौकरी देने से संबंधित अंतिम आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के स्तर से जारी कर दिया गया है. तमाम पहलुओं पर परखने के बाद इन खिलाड़ियों का […]
जिन खिलाड़ियों को अलग-अलग विभागों में लिपिक बनाया गया है, उसमें शोभा रानी को राजस्व एवं भूमि सुधार, अनुराग कुमार को राजस्व एवं भूमि सुधार, साइका प्रवीन को नगर विकास एवं आवास, शिव प्रकाश को नगर विकास एवं आवास, रोहित प्रकाश को शिक्षा, नमन कुमार को शिक्षा, धीरज रंजन को पटना समाहरणालय, विकास कुमार को पूर्णिया समाहरणालय और सोनी कुमारी को कैमूर समाहरणालय में तैनात करना शामिल है. वहीं, लालमणि को कटिहार समाहरणालय में परिचारी के पद पर तैनात किया गया है.